
LIC ने एक नई पैंशन योजना LIC जीवन शांति (योजना 850) की शुरुआत की है ये एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन लिंक्ड योजना है। ये एक वन-टाइम इन्वेस्टमेंट प्लान है (LIC जीवन शांति एक एकल प्रीमियम योजना है)। इसमें कितने ऑप्शन मिलते है LIC जीवन शांति पात्रता, LIC जीवन शांति पैंशन विकल्प, LIC जीवन शांति योजना के लाभ। इन सब की जानकारी हम आप को इस पोस्ट में देंगे।
LIC ने एक नई पैंशन योजना LIC जीवन शांति (योजना 850) की शुरुआत की है ये एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन लिंक्ड योजना है मतलब इसका मार्केट के उतार-चढ़ाव से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये एक वन-टाइम इन्वेस्टमेंट प्लान है (LIC जीवन शांति एक एकल प्रीमियम योजना है), LIC जीवन शांति में आप को सिर्फ एक बार पैसे देना है और आप को पूरे जीवन एक निश्चित एन्युइटी (पैंशन) प्राप्त कर सकते है। इसमें मिलने वाला रिटर्न भी पहले से ही फिक्स होगा जो की बाद में सरकार फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरे कम या ज्यादा करने पर इस पर फर्क नहीं पड़ेगा।
एलआईसी के 5 सबसे फायदेमंद प्लान
इसमें आप को 2 तरह के प्लान प्राप्त होते है पहला तत्काल एन्युइटी (पैंशन) प्लान जिस में आप आज प्रीमियम का भुक्तान करेंगे और अगले ही महीने से आप को एन्युइटी (पैंशन) लाभ मिलने लगेगा दूसरा स्थगित एन्युइटी (पैंशन) इसमें आप की एन्युइटी तब शुरू होती है तब आप तैय करते है जैसे 5 साल बाद 10 साल बाद आदि। साथ ही उन सालो का रिटर्न भी आप के प्रीमियम में जुड़ जाता है।
एलआईसी जीवन शांति योजना एलआईसी की पुरानी जीवन अक्षय VI का ही अपडेटेड रूप है। जैसा की एलआईसी जीवन शांति योजना की टैगलाइन है “पे जस्ट वन टाइम – ए पीसफुल रिटायर्ड लाइफ गारंटी – शांति गारंटी।” मतलब इसमें आप को सिर्फ एक बार पैसा देना है उसके बाद आप को शांति के साथ रिटायर्ड लाइफ गारंटी मिलेगी।
LIC जीवन शांति एकल प्रीमियम गारंटी पेंशन योजना की विशेता
- एकल प्रीमियम एन्युइटी योजना में 2 ऑप्शन मिलते है तत्काल या स्थगित एन्युइटी (वार्षिकी)।
- दोनों एन्युइटी प्रकारों के लिए पॉलिसी की स्थापना के समय वार्षिकी दर की गारंटी मिलती है जो की पालिसी के अंत तक वही रहती है।
- पालिसी चुनने के समय ही वार्षिकी विकल्प तय किया जाता है। चयनित विकल्प में कोई बदलाव की अनुमति नहीं है।
- एलआईसी जीवन शांति में 10 अलग तत्काल वार्षिकी विकल्प जो की पालिसी लेने वालो को उसके अनुसार सभी विकल्प प्रदान करता है।
- एलआईसी जीवन शांति में संयुक्त जीवन एन्युइटी विकल्प उपलब्ध है जिसमे आप अपने साथ साथ अपने पार्टनर जैसे की पत्नी पति को भी इस पालिसी का लाभ दे सकते है।
- एलआईसी जीवन शांति लोन की सुविधा भी प्रदान करती है जो की आप की पैंशन के रूप में मिलने वाली राशि से आप उसे वापस कर सकते है।
- 3 महीने बाद कभी भी बिना किसी मेडिकल डॉक्यूमेंट के सरेंडर किया जा सकता है।
LIC जीवन शांति पात्रता
LIC जीवन शांति पात्रता निम्नानुसार है निम्नलिखित तालिका में इसका पूरा विवरण दिया गया है।
LIC जीवन शांति एन्युइटी (पैंशन) विकल्प
LIC जीवन शांति एन्युइटी (पैंशन) विकल्प में LIC इस योजना के तहत तत्काल एन्युइटी तथा स्थगित एन्युइटी में अलग अलग विकल्प देता है जो की आप अपने सुविधा के अनुसार ले सकते है। आप के एक बार LIC जीवन शांति के चुन ने के समय जो विकल्प(ऑप्शन) चुनेगे उसे आप बाद में बदल नहीं सकते है। उसके साथ ही आप को पूरी स्कीम के साथ जाना होगा।
तत्काल एन्युइटी (पैंशन) के तहत वार्षिकी विकल्प (ऑप्शन)
A. पहले ऑप्शन में आप को तत्काल पैंशन (एन्युइटी) शुरू हो जाती है जो की स्कीम शुरू करने के अलगे महीने से शुरू होगी। इस ऑप्शन में आप पालिसी को कभी सरेंडर नहीं कर सकते है आप के द्वारा दिया गया मूल जमा राशि वापस नहीं होगी इसमें आप बस पैंशन (एन्युइटी) का फायदा ले सकते है जो की आप के पुरे जीवन तक चलेगा आप के बाद इसमें आप के नॉमिनी को कोई भी फायदा नहीं है।
B. इस ऑप्शन में आप को 5 साल तक की खरीद मूल्य की वापसी की गारंटी के साथ तत्काल पैंशन (एन्युइटी) शुरू हो जाती है पर इसमें आप को पैंशन (एन्युइटी) ऑप्शन A के मुकाबले थोड़ी कम होगी। इसमें भी 5 साल के बाद आप के नॉमिनी को कोई भी फायदा नहीं होगा।
C. इस ऑप्शन में आप को 10 साल तक की खरीद मूल्य की वापसी की गारंटी के साथ तत्काल पैंशन (एन्युइटी) शुरू हो जाती है पर इसमें आप को पैंशन (एन्युइटी) ऑप्शन B के मुकाबले थोड़ी कम होगी। इसमें भी 10 साल के बाद आप के नॉमिनी को कोई भी फायदा नहीं होगा।
D. इस ऑप्शन में आप को 15 साल तक की खरीद मूल्य की वापसी की गारंटी के साथ तत्काल पैंशन (एन्युइटी) शुरू हो जाती है पर इसमें आप को पैंशन (एन्युइटी) ऑप्शन C के मुकाबले थोड़ी कम होगी। इसमें भी 15 साल के बाद आप के नॉमिनी को कोई भी फायदा नहीं होगा।
E. इस ऑप्शन में आप को 20 साल तक की खरीद मूल्य की वापसी की गारंटी के साथ तत्काल पैंशन (एन्युइटी) शुरू हो जाती है पर इसमें आप को पैंशन (एन्युइटी) ऑप्शन D के मुकाबले थोड़ी कम होगी। इसमें भी 20 साल के बाद आप के नॉमिनी को कोई भी फायदा नहीं होगा।
F. इस ऑप्शन में आप को जीवन भर खरीद मूल्य की वापसी की गारंटी के साथ तत्काल पैंशन (एन्युइटी) शुरू हो जाती है पर इसमें आप को पैंशन (एन्युइटी) ऑप्शन उपरोक्त ऑप्शन के मुकाबले कम होगी। इसमें आप के द्वारा नामिनित किया गया व्यक्ति आप के बाद जमा मूल्य का हक़दार होगा।
G. इस ऑप्शन में आप को तत्काल पैंशन (एन्युइटी) के साथ 3% प्रति वर्ष की वृद्धि भी प्राप्त होगी – इसका मलब आप की पैंशन में हर साल 3% की वृद्धि होगी।
H. इस ऑप्शन में संयुक्त जीवन तत्काल पैंशन (एन्युइटी) में प्रथम व्यक्ति की मृत्यु पर 50% पैंशन (एन्युइटी) उसके द्वारा नामिनित व्यक्ति को जो की उसका जीवनसाथी होगा को उसके पुरे जीवन काल तक मिलेगी।
I. इस ऑप्शन में संयुक्त जीवन तत्काल पैंशन (एन्युइटी) में प्रथम व्यक्ति की मृत्यु पर 100% पैंशन (एन्युइटी) उसके द्वारा नामिनित व्यक्ति को जो की उसका जीवनसाथी होगा को उसके पुरे जीवन काल तक मिलेगी। पर इसमें पैंशन (एन्युइटी) ऑप्शन H से कम मिलते है।
स्थगित पैंशन (एन्युइटी) के तहत एन्युइटी विकल्प
1. निहित आयु में एकल जीवन के लिए आस्थगित वार्षिकी
2. घटी उम्र में संयुक्त जीवन के लिए आस्थगित वार्षिकी
हम LIC जीवन शांति योजना को और अच्छे से समझने के लिए इसे एक उदारहण से समझेंगे। मान लीजिये आप ने इस योजना में आप ने 10,00,000 का इन्वेस्ट किया मतलब इसमें आप ने 10,00,000 रूपए लगाए अब हम देखंगे की आप को अलग अलग ऑप्शन लेने पर कितने रूपए की पैंशन (एन्युइटी) मिलेगी –
अगर आप इसमें ऑप्शन [A] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 68800 |
Half Yearly | 33750 |
Quarterly | 16738 |
Monthly | 5542 |
- पेंशन धारक को तब तक चुने गए मोड के अनुसार पेंशन मिलती है जब तक वह जीवित है।
- पॉलिसी धारक की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं ।
अगर आप इसमें ऑप्शन [B] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 68700 |
Half Yearly | 33750 |
Quarterly | 16713 |
Monthly | 5533 |
- पहले 5 वर्षों के लिए पेंशन का भुगतान किया जाता है (पॉलिसी धारक या उसके / उसके नॉमिनी को) पॉलिसी धारक जीवित है या नहीं और 5 साल बाद पॉलिसी धारक को तब तक पेंशन मिलती है जब तक वह जीवित है।
- 5 साल बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं ।
अगर आप इसमें ऑप्शन [C] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 68600 |
Half Yearly | 33700 |
Quarterly | 16688 |
Monthly | 5525 |
- पहले 10 वर्षों के लिए पेंशन का भुगतान किया जाता है (पॉलिसी धारक या उसके / उसके नॉमिनी को) पॉलिसी धारक जीवित है या नहीं और 10 साल बाद पॉलिसी धारक को तब तक पेंशन मिलती है जब तक वह जीवित है।
- 10 साल बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं ।
अगर आप इसमें ऑप्शन [D] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 68500 |
Half Yearly | 33600 |
Quarterly | 16663 |
Monthly | 5517 |
- पहले 15 वर्षों के लिए पेंशन का भुगतान किया जाता है (पॉलिसी धारक या उसके / उसके नॉमिनी को) पॉलिसी धारक जीवित है या नहीं और 15 साल बाद पॉलिसी धारक को तब तक पेंशन मिलती है जब तक वह जीवित है।
- 15 साल बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं।
अगर आप इसमें ऑप्शन [E] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 68300 |
Half Yearly | 33550 |
Quarterly | 16613 |
Monthly | 5500 |
- पहले 20 वर्षों के लिए पेंशन का भुगतान किया जाता है (पॉलिसी धारक या उसके / उसके नॉमिनी को) पॉलिसी धारक जीवित है या नहीं और 20 साल बाद पॉलिसी धारक को तब तक पेंशन मिलती है जब तक वह जीवित है।
- पॉलिसी धारक की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं ।
अगर आप इसमें ऑप्शन [F] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 64900 |
Half Yearly | 31850 |
Quarterly | 15788 |
Monthly | 5225 |
अगर आप इसमें ऑप्शन [G] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 50100 |
Half Yearly | 24700 |
Quarterly | 12263 |
Monthly | 4067 |
अगर आप इसमें ऑप्शन [H] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 67700 |
Half Yearly | 33250 |
Quarterly | 16463 |
Monthly | 5458 |
- इस संयुक्त जीवन विकल्प में, प्राथमिक पेंशन धारक को तब तक 100% पेंशन मिलती है जब तक कि वह जीवित है और प्राथमिक पेंशन धारक की मृत्यु होने नामिनित व्यक्ति को उसके जीवित रहने तक 50% पेंशन मिलती है।
- पॉलिसी धारकों की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं ।
- प्राथमिक और माध्यमिक पेंशन धारक किसी भी वंशज / परिवार के वंशज (यानी दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, पोते-पोती) या पति या पत्नी या भाई-बहन हो सकते हैं।
अगर आप इसमें ऑप्शन [I] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 66600 |
Half Yearly | 32700 |
Quarterly | 16213 |
Monthly | 5375 |
- इस संयुक्त जीवन विकल्प में, प्राथमिक पेंशन धारक को तब तक 100% पेंशन मिलती है जब तक कि वह जीवित है प्राथमिक पेंशन धारक की मृत्यु पर उसके द्वारा नामिनित व्यक्ति उसके जीवित रहने तक 100% पेंशन मिलती है।
- पॉलिसी धारकों की मृत्यु के मामले में जमा राशि की कोई वापसी नहीं ।
- प्राथमिक और माध्यमिक पेंशन धारक किसी भी वंशज / परिवार के वंशज (यानी दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, पोते-पोती) या पति या पत्नी या भाई-बहन हो सकते हैं।
अगर आप इसमें ऑप्शन [J] चुनते है तो आप को इसमें 10,18,000 रूपए जमा करने होंगे जिसमे 18,000 रूपए GST होगा इसमें आप को रूपए की मासिक पैंशन मिलेगी
Pension Mode | Amount |
---|---|
Yearly | 64800 |
Half Yearly | 31800 |
Quarterly | 15763 |
Monthly | 5217 |
- इस संयुक्त जीवन विकल्प में, प्राथमिक पेंशन धारक को तब तक 100% पेंशन मिलती है जब तक कि वह जीवित है प्राथमिक पेंशन धारक की मृत्यु पर उसके द्वारा नामिनित व्यक्ति को उसके जीवित रहने तक 100% पेंशन मिलती है।
- जमा राशि को नामांकित (ओं) को लौटाया जाता है जब दोनों पॉलिसी धारक मृत हो जाते हैं।
- प्राथमिक और माध्यमिक पेंशन धारक किसी भी वंशज / परिवार के वंशज (यानी दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, पोते-पोती) या पति या पत्नी या भाई-बहन हो सकते हैं।
LIC जीवन शांति योजना के लाभ
LIC जीवन शांति का मुख्य लाभ सिर्फ पैंशन (एन्युइटी) का ही है। इसमें आप को या आपके नॉमिनी को कोई भी एक्स्ट्रा रिटर्न नहीं मिलता है। आप अपनी जरुरत के अनुसार इस सभी ऑप्शन में से कोई भी ऑप्शन के साथ जा सकते है पर ऑप्शन चुनते समय ध्यान रखे क्यों की आप एक बार ऑप्शन चुनने के बाद ऐसे बदल नहीं सकते है।