
जब भी बाजार में आर्थिक मंदी के बादल मडराते है तो सब लोग पिली धातु (सोना) को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की जुगत में लग जाते है हाल ही में शेयर बाजार डगमगाने के कारण लोगो का ध्यान सोने में निवेश की तरफ लग गया है। अगर आप भी सोना में निवेश करना चाहते है तो आप गूगल पे (Google Pay) को उपयोग भी कर सकते है। इस साल की शुरुवात में गूगल ने अपने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म (Online Payment platform) युपीआई पर आधारित गूगल पे एप्लीकेशन पर 99.99 प्रतिशत शुद्ध 24 कैरेट सोना खरीद सकते है।
गूगल पे पर सोने की खरीद कैसे होता है
गूगल पे (Google Pay) पर आप सोना MMTC-PAMP से खरीद या बेच सकते है MMTC-PAMP India Pvt Ltd के साथ PAMP SA एक सयुक्त उत्क्रम है जो की सोने की खरीदी बिक्री का समायोजन करता है MMTC Ltd एक भारत का उत्क्रम है जिसे भारत सरकार के द्वारा चलाया जाता है। जो की भारत का सबसे बड़ा सराफा बाजार कहा जाता है।
स्वर्ण संचय योजना (जीएपी) MMTC-PAMP India Pvt Ltd द्वारा चलाई जाने वाली एक स्वर्ण संचय योजना है जिसके अंतर्गत आपके आप के लिए MMTC-PAMP सोने का संग्रहीत करती है और बेचती है साथ ही ख़रीदे गए सोने का बीमा भी करती है।

गूगल पे पर सोना खरीदने की विशेषताएं
- गूगल पे (Google Pay) कहते में आप को “गोल्ड वॉल्ट” विकल्प मिलता है जिसमे की आप अपने ख़रीदे गए सोने का संचय खर सकते है।
- आप अपने गूगल पे अकाउंट पर आप अपने सारे ट्रांसेक्शन देख सकते है तथा अपने ट्रांसेक्शन हिस्ट्री रख सकते है।
- गूगल पे पर प्रदर्शित वर्तमान कीमतों पर एमएमटीसी-पीएएमपी में सोना खरीदा और बेचा जा सकता है।
- आप को काम से काम 1 रूपए का सोना खरीद सकते है।
- अगर आप 50000 से ज्यादा का सोना खरीदेंगे तो आप का KYC होना आवश्यक है।
- आप का गोल्ड वालेट आपके फ़ोन नंबर से जुड़ा होता है।
- अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि एप्लीकेशन पर होती है तो आप की एप्लीकेशन अपने आप लॉगआउट हो जाती है।
- आप अगर अपना सोना अपने घर चाहते है तो वो भी आप प्राप्त कर सकते है।
- आप गोल्ड वॉलेट पर अपने नॉमिनी को भी ऐड कर सकते है जिस से किसी अनहोनी की स्थिति में आप को गोल्ड अकाउंट बंद हो जाता है और आप के नॉमिनी को सोना मिल जाता है।
गूगल पे (Google Pay) पर सोना कैसे खरीदें
- सबसे पहले आप को प्ले स्टोर अगर आप के पास एंड्राइड फ़ोन है तो अगर आप के पास आई फ़ोन है तो आप ऐप स्टोर से गूगल पे से डाउनलोड कर सकते है।
- इसके बाद आप को अपना अकाउंट गूगल पे पर बनाना होगा साथ ही UPI यूनिक आईडी बनानी होगी।
- इसके बाद आप को एप्लीकेशन के होम स्कीन पर आप को गोल्ड वाल्ट का ऑप्शन मिलेगा
- गोल्ड वाल्ट में आप को पैसे एंटर करने का ऑप्शन मिलेगा वह पर आप को अपना अमाउंट डालना होगा जितने का आप सोना खरीदना चाहते है।
- इसके बाद आप को वर्तनाम मूल्य दिखेगा जिस मूल्य पर आप सोना खरीद रहे है।
- वर्तमान मूल्य 5 मिनिट के लिए स्थाई हो जायेगा जब तक की आप खरीद को पूरा न कर ले।
- खरी मूल्य में GST भी साथ होगा ये आप के खरीदी साथ के अनुसार होगा जो की गूगल पे के GPS द्वारा निर्धारित किया जायेगा।
- यदि भुगतान सफल होता है, तो सोना कुछ ही मिनटों में आपकी तिजोरी में दिखाई देना चाहिए। यदि भुगतान विफल हो जाता है, तो डेबिट की गई राशि को 3 व्यावसायिक दिनों के भीतर वापस कर दिया जाएगा।
- ख़रीदे गए सोने को आप उस समय की वर्तमान दर पर एमएमटीसी पीएएमपी को वापस बेच सकते है ।
गूगल पे पर ऐसे बेचे सोना
- सबसे पहले गूगल पे पर गोल्ड वाल्ट में जाये
- वह पर सेल ऑप्शन पर क्लिक करे तब वह पर आज का करंट बिक्री मूल्य दिखने लगेगा
- फिर आप को जितने रूपए का सोने बेचना है उसे एंटर करे
- आप का मूल्य आप के अधिकतम सोने के मूल्य से कम या उसके बराबर होना चाहिए
- फिर कन्फर्म करे इसके कुछ देर के बाद ही आप के बैंक अकाउंट में बेचे गए सोने के मूल्य के पैसे आ जायेंगे
गूगल पे द्वारा सोने को अपने पते पर कैसे प्राप्त करे
- सबसे पहले अपने गूगल पे एप्लीकेशन में गोल्ड वाल्ट में जाये
- यहाँ पर आप को डिलीवरी ऑप्शन मिलगेगा उस पर क्लिक करे
- इसके बाद आप को अपने पिनकोड डालना होगा जिस पर आप को अपना सोना चाहिए
- फॉर आप को सोने की संख्या को चुनना होगा उदहारण के लिए एक ग्राम २ ग्राम आदि
- इसके बाद कन्फर्म करना होगा और चेक आउट करे
- इसके बाद आप को अपना पता के विवरण देना होगा फिर पेमेंट करना होगा
- इसके बाद आप को कुछ समय के पश्चात आप का सोना आप के घर पर मिल जायेगा