
अटल पेंशन योजना (APY) एक भारत सरकार की पेंशन योजना है जो असंगठित क्षेत्र के कामगारो के लिए है जो किसी संगठन से नहीं जुड़े है और इनका कोई रिकार्ड नहीं है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई और इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई के नाम पर “अटल पेंशन योजना” रखा जिसे हम एपीवाई भी कहते है।
इस योजना में कोई भी वयस्क जो की 18 से 40 साल के बिच हो लाभ ले सकता है। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) की वेबसाइट – pfrda.org.in के अनुसार, इस योजना में भाग लेने वाले व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु हर महीने 42 – 1454 रूपए की क़िस्त जमा करनी होगी जो की आप की उम्र के अनुसार रहेगी 18 से शुरू करने वाले व्यक्ति के लिए ये 42 रूपए रहेगी और 40 की उम्र में सुरु करने वाले के लिये 1454 रूपए रहेगी । जब व्यक्ति 60 वर्ष का हो जायेगा तो उसे 1000 से 5000 तक की मासिक पेंसन प्राप्त होगी।
60 वर्ष आयु के बाद मासिक पैंशन अर्जित करने के लिए अटल पेंशन योजना (एपीवाई पेंशन योजना) में योगदान का चार्ट :
प्रवेश की आयु | वार्षिक योगदान | 1000 मासिक योगदान | 2000 मासिक योगदान | 3000 मासिक योगदान | 4000 मासिक योगदान | 5000 मासिक योगदान |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1,087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1,196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1,054 | 1,318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1,164 | 1,454 |
अटल पेंशन योजना के तहत आप 1000 , 2000 , 3000 , 4000 तथा 5000 रूपए की मासिक पेन्सिन प्राप्त कर सकते है उसके लिए आप को अपनी उम्र के अनुसार उपरोक्त सरणी से मासिक क़िस्त का भुक्तान करना होगा। जिस से की आप की एक निश्चित पेंशन राशि अटल पेंशन योजना योजना के तहत फिक्स हो जाये। आप के द्वारा दिया गया योगदान तथा आप की उम्र पेंशन राशि निश्चित करती है।
न्यूनतम निवेश की आवश्यकता
अटल पेंशन योजना में आप तीन प्रकार के भुगतान के माध्यम से निवेश कर सकते हैं: मासिक, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक। इसका मतलब है कि पेंशन स्कीम में निवेशक के लिए हर साल कम से कम दो क़िस्त को जमा करना आवश्यकता होती है जो की अर्धवार्षिक क़िस्त होती है। उदाहरण के लिए, 18 वर्ष की आयु में अटल योजना के तहत 1000 प्रति माह प्राप्त करने के लिए सदस्यता लेने वाले निवेशक को 42 रूपए प्रति माह का भुगतान करना आवश्यक है ।